किसको है प्यार सबसे ज्यादा उससे



जब नन्हा दीपक कहता है --मैं तुमसे प्यार करता हूँ माँ 
फिर अपने भी काम छोड़कर 
वो टोपी उचलता हुआ बगीचे में झूलने चला जाता है 
और छोड़ जाता है -माँ को पानी भरने और लड़कियां लेन के लिए 
जब रोजी कहती है -मै तुमसे प्यार करती हूँ -माँ
इतना की शब्दों में बयां करना मुश्किल है 
तो वह आधे दिन तक माँ को परेशां करती रही ,
और जब वह खेलने चली गयी ,तो माँ ने रहत की साँस ली
मै भी तुमसे प्यार करती हूँ माँ इस बार वर्षा ने कहा 
मैं कितनी खुश हूँ के आज स्कूल बंद है 
इसलिए मैं आज जी भर कर तुम्हारी मदद करुँगी 
और वह छोटे भाई को गोद में लेकर झुलाती रही 
जब तक के वह सो न गया 
फिर उसने झाड़ू उठाई और फर्श साफ़ किया 
वह पूरे दिन काम करती रही और खुश रही 
उतनी ही खुश और मददगार जितना एक बच्चा हो सकता है 
हम तुम्हे प्यार करते हैं माँ तीनो ने कहा और सोने चले गए 
आपकी समझ में उस माँ की क्या राय थी
किसको है प्यार सबसे ज्यादा उससे 

Comments