कोई आँसू बहाता है, कोई खुशियाँ मनाता है
ये सारा खेल उसका है, वही सब को नचाता है।
बहे कोई हवा पर उसने जो सीखा बुज़ुर्गों से
उन्हीं रस्मों रिवाजों, को अभी तक वो निभाता है।
बहुत से ख़्वाब लेकर के,कोई दुनिया में आता है
मगर दो जून की रोटी, बमुश्किल ही जुटाता है।
घड़ी संकट की हो या फिर कोई मुश्किल बला भी हो
ये मन भी खूब है, रह रह के, उम्मीदें बँधाता है।
मेरी दुनिया में है कुछ इस तरह से, ग़मों का आना भी
जैसे समुन्दर में कोई तूफ़ान आता है।
किसी को प्यार मिलता है, किसी को नफरत मिलती है
ये देखें, अब , मेरा मुकद्दर मुझको क्या दिखाता है।
Comments