दोस्त तुम यादों में हो, तुम वादों में हो ,
तुम संवादों में हो
गीतों में हो , ग़ज़लों में हो , ख़्वाबों में हो ,
चुप्पी में हो,
खामोशी में हो , तन्हाई में हो ,
महफिल में हो, कहकहो में हो
और बेवफाई में भी हो
तुम उन चिठ्ठियों में हो जो तुम्हें दे न पाए ,
तुम उस टीस में भी हो जो तुम ने दी हैं
मैंने उस मीठे दर्द को अल्फाजों में बदला
तुम उस खुशी में भी हो जो
तुमने मुझे अनजाने में दी
इतना कुछ होने के बाद तुम अगर मुझसे रूठ भी जाओ
तो अलग कैसे हो पाओगे ?
नाराज होकर फेसबुक से अन्फ्रेंड कर दोगे ,
डायरी से फाड़ दोगे, ग्रीटिंग्स कार्ड जला दोगे
लेकिन मेरी यादें ?
कहाँ से मिटाओगे जब भी हवा का झोंका आएगा
सांसों में मुझे ही पाओगे,
इसी तरह समय की सुई आगे बढती जाएगी
और मोहब्बत का सफ़र चलता रहेगा
फिर सोचोगे ये क्या था ????
मुझसे ही पूछोगे
मोहब्बत या दोस्ती

Comments