एक भंवरे को फूल से प्यार हो



क्या  आप जानते हैं के पहले फूल कभी मुरझाते नहीं थे! हमेशा खिले खिले रहते थे ! फूलों  के मुरझाने  के पीछे  बहुत  बड़ी तो नहीं, हाँ एक छोटी सी कहानी जरुर है ! आप लोगो के साथ जिसको  बाँटना, मेरा फ़र्ज़ बनता  है !
 एक भंवरे को फूल से प्यार हो गया! लेकिन भँवरा   इतना काला था के फूल उसे बिलकुल पसंद नहीं करता था ! भंवरा रोज अपने प्यार का इज़हार फूल से करता था पर  फूल उसको कोई जवाब  नहीं देता एक दिन भँवरे  को गुस्सा आ गया उसने फूल से पुछा के तुम मुझसे प्यार क्यों नहीं करती ! आखिर मुझमे ऐसी क्या कमी है ! तो फूल ने  कहा मै जितनी  गोरी हूँ! तुम उतने ही काले हो जिस दिन मेरे जैसा लाल रंग तुम्हारा  हो जायेगा  उस  दिन मै तुमसे प्यार करुँगी! इतना सुनकर भँवरा वह से चला गया! और कुछ दिन बाद आया  तो वो एकदम खून से सराबोर  था !  उसने फूल से कहा अब मुझसे प्यार करोगी अब तो मै एकदम तुम्हारी तरह लाल हो गया हूँ ! इतना कहते ही उसने दम  तोड़ दिया ! उस दिन से फूल बहुत दुखी रहने  लगा  जिससे वो मुरझा  सा  गया! और उसी  दिन से फूलों के मुरझाने का सिलसिला शुरू हो गया ! इसीलिए किसी का प्यार भरा  दिल नहीं तोडना चाहिए ! किसी ने क्या खूब कहा है के :: 
                    "बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो  पर प्यार भरा  दिल किसी का ना  तोड़ो " 

  

Comments