ज़िन्दगी जो तमाम चुनौतियों के बावजूद नहीं रूकती






उठो - उठो भी यार सुलोचना  की  शादी  में  नही  जाना   है , क्या ,पूजा  ने मझे  हिला कर  कर  रख दिया था!मुझे  जगाने कि उसकी  तमाम  कोशिशे विफल हो चुकी थी! किंतु जैसे ही सुलोचना की शादी याद गायी मनो नींद उडन- छू सी हो गयी! झटके से उठी और तयार होने लगी !
  तैयार  होते  होते सब  कूच मानो फ्लैस -बैक में  चल रहा था  वही सुलोचना  जो सबसे ज्यादा चहकती घूमती  थी ! कोई पर्व त्योहार तो मानो उसके माध्यम से ही हुमे पट चालते थे! हम  सब काम  में डूबे  होते  और वह हम सबको  याद दिला देती ! आज तो होली है रंग  लगाकर नहीं,हाथ  आगे  बढाकर  होली का खर्च मांगते हुए  ! मेरे पास आती  , तो यह कहना  नहीं भूलती के आपसे तो मई सबसे ज्यादा रुपये लुंगी! सुबह मम्मा से भी १०० वसूले हैं! माँ के प्रति उसके  समर्पण से प्रभावित होकर या फिर  फईनली  उसे  रुपये तो देने ही पड़ेंगे! यह सोचकर  रुपये तो निकल ही आते थे ! सरे दोस्तों से रुपये इकठ्ठा    करके   वही होता था ! मौज मस्ती और होली !जिसमे धमाल भी था और उल्लास भी और आखिरी में कपड़ो में भरा रंग भी के एक दिन पहले ही  होली का हुलास समझ में आ जाये  ! आज उसी सुलोचना की शादी है ! जिसे एक पंक्ति में परिभाषित करना हो तो शोख चंचल ,माँ की लाडली और माँ के लिए दीवानी  सुलोचना के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता था !
    और फिर याद आ गया वह दिन जब सुलोचना ने बताया था के  मेरी शादी तय हो गयी है ! आज  भी हमेशा की तरह उतावली सी थी! हर किसी को अपनी जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करने के लिए अपने साथ ले जाने को आतुर थी!एक सप्ताह बाद उसकी एन्गाग्मेंट थी और पति के विदेश में होने के कारन एक महीने के अन्दर ही उसकी शादी थी शाम को वो मेरे पास आई और बताया  वो एक महीने की छुट्टी पे घर जा रही है उसको मम्मा के साथ ढेर साडी शौपिंग जो करनी थी ! वह चली  गयी लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे  मै क्या कोई भी नहीं भूल सकता 
उस दिन शाम में  सुलोचना पूरी तरह से तैयार  होकर  स्कूटी पे माँ को बिठाकर  शादी का लहंगा खरीदने निकली  थी ! अब वह कोई आम लड़की तो थी नहीं ,सुलोचना थी ,जिसका लहंगा भी स्पेशल ही होना था ! पूरी ५ दुकाने देखने के बाद उसको लहंगा पसंद आया था !माँ उसका लहंगा का डिब्बा पकड़ कर पीछे बैठ गयी!और दोनों  घर की और चल दिए ! रत के ८.३० बज चुके थे घर से बार बार फ़ोन आ रहा था ! और इस रेलवे क्रेस्सिंग   को भी  अभी ही बंद होना था !क्रेस्सिंग बंद होने पर वह रुकी तो माँ उतरारी और जल्दी में क्रेस्सिंग पार करने लगी उन्हें ध्यान ही नहीं था की दूसरी और से ट्रेन धद्धादते हुए आ रही है ! वह चीखी ' रुको मम्मा.... !!' लेकिन शायद ट्रेन की घद्घदाहत व अन्य वाहनों के शोर में सुलोचना की चीख दब कर रह गयी ! ट्रेन गुजर जाने के बाद जब उसे माँ नहीं दिखी तो वह परेसान हो उठी ! वह चीखने लगी कोई मेरी माँ को धुन्धो ,हाय मम्मा कहा गयी लेकिन शायद हर किसी को अपने घर पहुचने की जल्दी थी इसीलिए किसी को उसकी आवाज़  नहीं सुनाई  दी !
   कुछ पल  बाद जब वाहनों का भेड़िया घमासान  कुछ कम हुआ तो उसने देखा की उसकी माँ थोड़ी  दूर  पार पटरी  के उस किनारे  पड़ी  है और उसका लहंगा चिटक  कर गिट्टी  पे पड़ा  है पास में पड़ा  है खुला  डिब्बा जिसमे  से झांक  रहा है वह चठक पल्लू  जिसे उसके सर पैर रख कर माँ ने ढेरो बल्लियाँ ली थी ! वह पागलों की तरह दौड़ कर माँ के पास पहुची ,उसने देखा माँ के सर से खून निकल रहा है!वह बेहोश थी ! तब तक उनके ird गिर्द लोग इकट्ठे होने लगे थे !फटी - फटी आँखों से वह देख रही थी ! के लहंगे और माँ के खून के रंग  में कोई अंतर नहीं था !वह फूट फूट कर रोने लगी वहां से निकल रहे कार ,स्कूटर,ऑटो वाले को रोक कर कहती प्लीज  मेरी माँ को अस्पताल ले चलो ,लेकिन कोई नहीं रुका वह चीख रही थी ,कोई मेरी माँ को बचा लो ! प्लीज  इन्हें अस्पताल ले चलो ,ये मर... कोई तो रुको ! वाहनों की लाईट  के बीच  माँ की जान  बचने को वह युही बदहवास चीख रही थी ! मगर किसी की भी संवेदनाये  नहीं ठहरी,वह हाथ  जोड़  कर गुहार  कर रही थी लेकिन गाड़ियाँ  बढती  जा  रही थी! कुछ संवेदनशील  पैदल  जरुर हमदर्दी से देख रहे थे !लेकिन वहां वालो को अपने घर जाने की जल्दी थी ! ऐसे में की किसी को एक घर बिखरने की परवाह कहाँ थी ! कोई मरे या जिए उनको क्या !
काफी देर बाद सुलोचना एक टेम्पो से लटक से गयी , तब ड्राईवर को तरस आया ! वह उसे और उसकी माँ को अस्पताल तक छोड़ गया ,किन्तु तब तक वे  दम तोड़  चुकी थी ! इसके बाद तो सुलोचना को कुछ समझ नहीं आ रहा था !
उसने रोते -बिलखते जेब से मोबाइल निकला ! पापा को फ़ोन किया और बस इतना ही कहा की जल्दी अस्पताल आइये ! पापा भागे-भागे आये और वहां की स्थितियां देखकर खुद को संभाल नहीं सके ! पापा पछाड़ खा कर गिरे तो मनो सुलोचना अचानक बड़ी हो गयी ! कुछ देर पहले तक जिस सुलोचना को संभालना मुश्किल हो रहा था !अब  वह पापा को सम्भाल रही थी ! दुर्घटना होने के कार्ड माँ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था ! वह पापा को लेकर घर पहुची ! पीछे से कोई पुलिसे वाला स्कूटी और लहंगा का डिब्बा घर छोड़ गया  था!अब बार बार वही लहंगा उसे माँ के सर से बह रहे खून की याद दिला रहा था !
दुसरे दिन खबर मिलने पर पहुची तो औंसुओ से सरबोरे उसके मुह  से यही निकला  , मैंने अपनी माँ माँ को अपने सामने बिछुड़ते देखा है  और महसूस की है ! इस दुनिया की निरंकुश संवेदनहीनता ! १५ दिन बाद फिर उसके घर पहुचे और उसे दुबारा ऑफिस ज्वाइन करने की सलाह दी !
 वह ऑफिस तो आने लगी ! लेकिन अब जैसे वह सोख चंचल सुलोचना कहीं खो गयी थी ! उसकी जगह लेली थी  एक धीर गंभीर ,सूनी आँखों वाली लड़की ने जिसे बहरी दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं रह  थी ! उसकी पार्टियों और उत्साह भरी गतिविधियों की  तो बस यादें ही रह गयी थी ! इस बीच उसके घरवालो ने उससे शादी की बात की तो उसने साफ इनकार  कर दिया ! वह ऑफिस आती काम करती और चुपचाप वापस लौट जाती !घरवाले,रिश्तेदार  और कभी-कभी हमारे जैसे दोस्त उसको कुछ समझाने की कोशिश करते तो उसका मौन हम सब पर भरी पद जाता ! हा इतना जरुर था की धीरे -धीरे उसको लगा जख्म  भर सा रहा था !
डेढ़ साल बाद  उसके पिता और उसके परिजनों के भागीरथ प्रयास सफल हुए और वह फिर दुल्हन बन्ने को तैयार हो गयी १ हमे लगा ,जैसे छाती से कोई भरी पत्थर हट गया हो ! ऐसे में आज उसी सुलोचना की शादी में न जाऊ ,यह कैसे हो सकता है !शादी में भी कुछ जल्दी हे हमलोग पहुच गए !तो उसके पिताजी मिले कुछ देर में वो लाल लहंगे में सजी हुई,हाथो में जैमाल  लिए हुए धीरे - धीरे  आगे बढ़ी तो बगल में दो महिलाओं की खुसुर-फुसुर सुने दी एक महिला दूसरी महिला से कह रही थी!..... बहुत  कम होता है ऐसा लड़के ने डेढ़ साल तक इंतज़ार  किया ! और सुलोचना ने वही लहंगा पहना है जो उसकी माँ  उसे दिलवाकर लायी थी ! उस लहंगे ने सिर्फ मुझे हे नहीं बल्कि  सबको एक बार फिर सुलोचना की माँ की याद दिला दी थी ! और याद दिलाया  माँ के प्रति उसका प्यार और समर्पण !हम सुलोचना से मिले और शुभकामनाये दी ! और ये सोचते हुए लौट आये येही है !
                                     "ज़िन्दगी जो तमाम चुनौतियों के बावजूद नहीं रूकती !"

Comments