सूरज डूब चूका है!
अँधेरा पूरी तरह उतरा नहीं है!!
ऐसे में अपना इन्द्रजाल फैला कर!
टोप से कबूतर निकालने का यही समय है !!
सांझ के इस झुटपुटे में, सितारे अभी नेपथ्य में हैं!
अपनी जन्म कुंडली में उन्हें !
राजयोग की तरह सजाने का यही समय है !!
इस गोधिल बेला में
जब जानवरों के खुरो से उडी धुल से प्रजातंत्र धुंधला गया है!
महगाई आसमान पर है और नैतिकता पाताल में है !!
आतंकवाद,देश को निगलने की फ़िराक में है
कोई आकृति साफ़ नहीं है!
अमूर्तन के ऐसे युग में
टेढ़ी मेढ़ी ,झूटी सच्ची ज्यामितिक आकृतियों को रूप देकर,
अपना परमय सिद्ध करने का यही समयं है
Comments