“दुख में ही सुख है छिपा, ओ पग्ले “


“दुख में ही सुख है छिपा, ओ पग्ले”

अम्बर् समझे चाँद सुखी है, चन्दा कहे सितारे
सागर की लहरें ये समझे, हमसे सुखी किनारे
 
दूर के पर्वत दूर ही रह के लगते सबको सुहाने
पास अगर जाकर देखें तो पत्थर की चट्टाने
कलियां समझे चमन सुखी है चमन कहें रे बहारें
 
रात अँधेरी मन में सोचे,दिन में है उजियारा
दिन की गरमी सोचे, शीतल है अंधियारा
पतझड़ समझे सुखी है, सावन, सावन कहे अंगारे

निर्धन धन की चाह को लेकर फ़िरता मारा मारा
धन वालों को चैन नहीं है ,ये कैसी जग की माया
इक दूजे को सुखी समझते, सुख को सभी चाह्ते !

     “दुख में ही सुख है छिपा, ओ पग्ले “

Comments