जब मैं अपनी खिड़की से धीरे-धीरे उतरते बसंत से,
लाल टहनी पर टंगे चमचमाते चांद की और देखता हूं!
अगर मैं आतिशदान में पड़ी राख को छेड़ता हूं
या कि झुर्रियों में तब्दील हो चुके लट्ठे को
हर चीज मुझे तुम्हारी और खींचकर ले जाती है
गोया कि हर जो चीज अस्तित्व में है,
लाल टहनी पर टंगे चमचमाते चांद की और देखता हूं!
अगर मैं आतिशदान में पड़ी राख को छेड़ता हूं
या कि झुर्रियों में तब्दील हो चुके लट्ठे को
हर चीज मुझे तुम्हारी और खींचकर ले जाती है
गोया कि हर जो चीज अस्तित्व में है,
- खुशबू, धूप, धातुएं
जो तैरती हुई तुम्हारे उस द्वीप की और जाती हैं
जो मेरा इंतजार कर रहा है।
अगर तुम थोड़ा-थोड़ा करके मुझे प्रेम करना बंद कर रही हो
तो मुझे भी तुम्हें थोड़ा-थोड़ा करके प्यार करना बंद कर देना चाहिए।
- यदि तुम एकाएक मुझे भूल जाओ तो मुझे मत ढूंढना
प्यार करना बंद कर दिया होगा ।
- यदि तुम इस पर गहराई से सोचती हो और पागल हो उठती हो
और तुम निर्णय लेती हो
मुझे दिल के उस तट पर छोड़ देने का,
जहां मेरी जड़ें जमी हुई हैं।
याद रखना कि उस दिन उस वक्त में
मैं अपनी बाहें उठाउंगा और जड़ें उखड़ आएंगी
कोई और जमीन तलाशने के लिए।
किंतु यदि हर दिन, हर वक्त
तुम सोचती हो कि तुम मेरी नियति हो
यदि हर दिन एक फूल तुम्हारे होंठों की
अतुलनीय मिठास पाने के लिए उमग कर एड़ियां उठाता है
ओह, मेरे प्यार, मेरे अपने,
मेरे अंदर वह पूरी आग फिर दोहराई जा रही है
मुझमें कुछ भी बुझा नहीं है, कुछ भूला नहीं है,
मेरी प्रिये, मेरा प्यार तुम्हारे प्यार के दम पर जिंदा है,
और जब तक तुम जिंदा रहोगी यह तुम्हारी आगोश में रहेगा,
Comments