अब इस नादान को ऐसा नादान चाहिए!!!!!!!!!!

मेरी तनहाइयों को.... अब एक मेहमान चाहिए ,मुझको साया  नहीं.... इंसान चाहिए,
बातों  में  खुलते है..... अक्सर पुराने जख्म , कोई कम सुखन....  कोई बेजुबान चाहिए ,

अँधेरे है जिंदगी में  दूर तलक, अब मुझको उजालो का कारवां चाहिए ,
मुझको न रास आयेगा तेरा ज़रीन कफस, हम परिंदों को खुला आसमान चाहिए,

एक "शायद" पर गुजार दी जिंदगी मैंने,अब मुझ नादान को यकीन “ चाहिए,
अगर संभाल न सके,खुद ही बहक जाये,अब इस नादान  को ऐसा नादान चाहिए!!!!!!!!!!!

Comments

Anonymous said…
like all the blog