इक बुत से मोहब्बत करके, मैंने यही जाना है!
समझाए से जो न समझे,दिल ऐसा दीवाना है!
खूबसूरत है बला का, और बला से कम नहीं
उसका गम जी को लगे, तो जग का कोई गम नहीं
चले पाँव दिलो पे रख के, उसका ही जमाना है
फूल चम्पे का हंसी बेहद मगर खुशबू नहीं
है मेरे महबूब में सबकुछ वफ़ा की बू नहीं
कुछ भी हो मुझे घर अपना उस गुल से सजाना है
इक बुत से मोहब्बत करके, मैंने यही जाना है!
समझाए से जो न समझे,दिल ऐसा दीवाना है!

Comments